अल्मोड़ा, मार्च 19 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में कई छात्रों के बैक परीक्षाओं के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए हैं। छात्रों की ओर से बैक परीक्षा पास कर ली गई है, लेकिन अभी भी समर्थ पोर्टल पर छात्रों का रिजल्ट फेल ही दिखाई दे रहा। रिजल्ट सुधारने के लिए छात्र चक्कर काट रहे हैं। एसएसजे विवि में किसी विषय में फेल होने पर छात्रों ने उसे पास करने के लिए अगले सत्र की परीक्षाओं के साथ उस विषय की बैक परीक्षा दी। ताकि वह उस विषय में पास हो सकें, लेकिन कई छात्रों के बैक परीक्षा में पास होने के बावजूद समर्थ पोर्टल पर पुराना ही रिजल्ट दिखा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...