छात्रों ने परेड चौराहे पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने पुतला छीना
कानपुर, मई 29 -- कानपुर। विधि छात्र मोर्चा एवं छात्र संघ बहाली मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से नीट, एसएससी जीडी एवं सीबीएसई 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी के विरोध में शक्रवार को परेड चौराहे पर प्रदर्शन किया। यहां केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पुतला छीनने में सफल रही। छात्रों ने चौराहे पर पहले केंद्र और फिर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इनका कहना था कि वे तमाम अनियमितताओं के विरोध में युवा रोजगार विरोधी रुख पर पुतला दहन करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने इसे छीन लिया। छात्र डीसी लॉ कॉलेज से हाथों में पुतला लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए परेड चौराहा पहुंचे थे।चौराहे पर छात्रों ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान पेपर लीक बंद करो, रोजगार दो या जवाब दो जैसे नारों से पूरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.