समस्तीपुर, अगस्त 9 -- पूसा,निसं। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, पूसा के छात्रो ने संकुल स्तरीय(दो दिवसीय) कला उत्सव प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। केवी, मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में संगीत, नृत्य, नाटक, कहानी-कथा वाचन, चित्रकला, मूर्तिकला जैसी विधाओ में पूसा के छात्रो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। इस दौरान छात्रो के समूह ने सामूहिक वाधयंत्रो के संचालन में प्रथम पुरस्कार पाया। इसमें कक्षा 9 के मिहिर कुमार, रोतास रमण, अभिनव कुमार व अंकेश कुमार की टीम ने उत्कृष्ट वाधयंत्रो का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सत्यम शर्मा व श्रेय वत्सल की टीम ने दूसरा स्थान पाया। इधर समूह नृत्य में दिव्...