हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। दमुवाढूंगा स्थित क्वींस पब्लिक स्कूल में विद्यालय का स्थापना दिवस शुक्रवार को उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं अंतर सदनीय नृत्य प्रतियोगिता में 'सामाजिक मुद्दे एवं जन-जागरूकता' विषय पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य और अभिनय के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों और ज्वलंत मुद्दों को मंच पर उतारा। कड़े मुकाबले में मगध हाउस ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि हरीश पांडे, विद्यालय के प्रबंधक आरपी सिंह, लिली सिंह, स्कूल निदेशक विक्रम कार्की, स्नेहा कार्की, प्रधानाचार्य बीबी पांडे, प्रधानाध्यापिका कविता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी ह...