गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- ट्रांस हिंडन। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय टेक्नो-कल्चर फेस्ट 'उद्धभव-2026' का शनिवार रात समापन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से एसिड अटैक, दुष्कर्म, कन्या भ्रूण हत्या और वृद्धाश्रम जैसी सामाजिक समस्याओं पर जागरूकता का संदेश दिया। दो दिवसीय कार्यक्रम में शनिवार शाम पंजाबी गायक मनिंदर बुट्टर कि प्रस्तुतियों से छात्र झूम उठे। बुट्टर ने गल्ल गोरीए, इक तेरा गीत, पानी दी गल, लारे, सखियां, समेत अन्य गीतों ने समां बांध दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...