नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा। आईआईएमटी कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव स्वलक्ष्य का उद्घाटन हुआ। पहले दिन सांस्कृतिक मंच पर सोलो और ग्रुप डांस, सिंगिंग, नुक्कड़ नाटक और स्टैंड-अप कॉमेडी का छात्रों ने प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स श्रेणी में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टग ऑफ वॉर, कबड्डी, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज के मुकाबले खेल भावना के साथ खेले गए। इस दौरान मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के डीआईडी अजय कुमार पांडेय का स्वागत संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...