छात्रों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली
बेगुसराय, अगस्त 12 -- छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय प्लस टू छौड़ाही-मटिहानी विद्यालय परिसर से प्रखंड कार्यालय मुख्य द्वार तक हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। प्रखंड विकास अधिकारी प्रिया कुमारी, प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार ने इसका नेतृत्व किया। प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के नेतृत्व में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली निकाली जाएगी। बीडीओ ने बताया कि तिरंगा हमारी पहचान है। तिरंगा हमारी शान है। अभियान में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार, अनिल कुमार समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल थे। यह भी पढ़ें- तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे बच्चे, गूंजे देशभक्ति के नारे यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी में शिक्षकों और छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.