छात्रों ने निकाली सेवा ज्योति कलश यात्रा
आगरा, अक्टूबर 7 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प निकाली गई। मोटर साइकिल यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शेखर के नेतृत्व और डॉ. केसर सिंह के सहयोग से यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पालीवाल परिसर पहुंची। यहां कुलसचिव अजय मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और यात्रा की सराहना की। प्रतिभागियों ने सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.