बरेली, अप्रैल 11 -- फतेहगंज पश्चिमी। शिक्षा को बढ़ावा देने को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह यादव ने रैली का शुभारंभ किया, बच्चों को विद्यालय भेजने का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ भानुशंकर गंगवार ने की। राज कुमार यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में लज्जावती, शाकिर, मनोज शर्मा, प्रद्युम्न यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...