बरेली, अप्रैल 8 -- गुलड़िया अरिल के प्राइमरी स्कूल में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली। शिक्षकों अनुपम मिश्रा,शिवम सिंह, राधेश्याम और धनमेश्वरी के नेतृत्व में बच्चों ने इस रैली में भाग लिया। रैली के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया। रैली में बच्चे विभिन्न नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व पर जोर देना और यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस दौरान धर्मपाल यादव, पुष्पेन्द्र डीलर, ध्यान सिंह, रिंकू सिंह, वीरेंद्र पाल, बद्री प्रसाद आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.