बेगुसराय, जुलाई 13 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नामांकन में बढ़ती जटिलताओं, लगातार गिरती शिक्षा एवं नीट प्रश्नपत्र लीक की घटना को लेकर अब तक धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा नहीं दिए जाने के विरोध में छात्रों द्वारा सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। छात्र संगठन एआईएसएफ के बैनर तले छात्र नारेबाजी करते हुए तेघड़ा बाजार पहुंचे। वहां नुक्कड़ सभा में मो. हसमत बाला जी ने कहा कि सरकार द्वारा जान-बूझकर देश की शैक्षणिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। एक तरफ भारत को विश्वगुरु बनाने का सपनपा दिखाया जा रहा है दूसरी ओर प्रश्नपत्र लीक कर व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नामांकन में जटिलताएं बढ़ाकर छात्रों के भविष्य को अंधकारमय बनाया जा रहा है। इससे पूर्व छात्रों की बैठक में छात्रों के लिए आन्दोलन करने पर सहमति बनी। आक्रोश मार्च मे...