नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, करोल बाग में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे नागरिक बनने की भी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि यहां से पढ़े कई छात्र आज डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और अन्य ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गुरबाणी कीर्तन से हुई। बच्चों ने भांगड़ा, गिद्धा और एक नाटक के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.