सहारनपुर, मार्च 12 -- गंगोह। सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम में तम्बाकू और सिगरेट के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने विभिन्न नशामुक्त पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सीएचसी से पधारे डॉ. सुलताना, डॉ. दिलनवाज के अलावा फिजियोथेरेपिस्ट अरशद द्वारा बच्चों को तंबाकू और सिगरेट के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि इनके सेवन से कैंसर, हृदयरोग और फेफड़ों सरीखी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि तंबाकू और सिगरेट का सेवन वे स्वयं न करें और अन्य को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष शुभम गुप्ता, प्रबन्धक आदेश गर्ग, मुकेश गुप्ता, नरेन्द्र तायल, गौरव गर्ग, नितिन तायल, अमित गर्ग रहें। प्रधानाचार्य भूपेन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.