रिषिकेष, मार्च 25 -- स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में नशामुक्ति विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को नशे होने वाले दुष्प्रभाव और नशा मुक्ति के उपाए बताए गए। बुधवार को फतेहपुर टांडा स्थित स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में लालतप्पड़ चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। उन्होंने छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइबर जागरूकता और सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रहे गलत प्रभावों से बचने के लिए भी मार्गदर्शन दिया। विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा विदुषी निशंक ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाह...