रुडकी, मार्च 11 -- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में बुधवार को राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने धूम्रपान न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम संयोजक पर्यावरण मित्र डॉ. अशोक पाल ने छात्रों को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई। मौके पर जतिन शर्मा, प्रतिभा शर्मा, पिंकी, राखी, सोमवती, शबनम, रईसा, सोनम, पायल, रूचिका, इलमा, अंजना, आफ़रीन, कहकशां, गोपी, कृष्णा, रितिक, सादिक, रोहन, अल्तमश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...