कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एवं स्कूल ऑफ एडवांस एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को बिठूर स्थित नानाराव पेशवा स्मारक एवं संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण किया। 1857 की क्रांति के महानायक नाना साहब पेशवा की स्मृतियों से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल को देखकर छात्र प्रभावित हुए। समन्वयक डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि छात्रों ने नानाराव पेशवा की तलवार, पत्र, 1857 की क्रांति से जुड़े दस्तावेज, ध्रुव टीला, वाल्मीकि आश्रम एवं गंगातट स्थित ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। संग्रहालय में प्रदर्शित दुर्लभ चित्रों एवं कलाकृतियों ने छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया। यह भी पढ़ें- शिविर में छात्रों ने सीखा ग्रामीण मूल्यांकन डीएसडब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.