बरेली, अगस्त 3 -- मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज में रविवार को प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने भारत सरकार के नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। छात्रों ने संदेश को सुनकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। नोडल प्रभारी डा. मनोज कुमार शर्मा, डा. रोहिताश शर्मा तथा डा. नवनीत शुक्ला, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प यह भी पढ़ें- नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...