हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने कार्यशील मॉडल, आकर्षक चार्ट, अभिनव प्रयोगों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक समझ, सृजनशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन अनिल जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील जोशी, प्रधानाचार्या अनीता जोशी ने किया। इस दौरान चेयरमैन अनिल जोशी ने कहा कि विज्ञान केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...