कानपुर, मई 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के छात्रों ने गुरुवार को आईसीएआर अटारी का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने संतुलित उर्वरक उपयोग के गुर सीखने के साथ कृषि क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को जाना। अटारी कानपुर के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सीएसजेएमयू के 156 छात्र और संकाय के शिक्षकों को 'संतुलित उर्वरक उपयोग' पर जागरूक किया गया। अटारी की वैज्ञानिक (पशुधन उत्पादन प्रबंधन) डॉ. सीमा यादव ने छात्रों को आईसीएआर व देश भर में फैले कृषि विज्ञान केंद्रों की कार्यप्रणाली और उनके व्यापक नेटवर्क से परिचित कराया। डॉ. प्रीति यादव (वैज्ञानिक, कृषि विस्तार) ने कृषि और मृदा स्वास्थ्य को समझाया। छात्रों ने सवालों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...