नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-122 स्थित कॉम्पोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर से गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य नामांकन बढाना और सरकार द्वारा संचालित शैक्षिक सुविधाों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा। सहायक अध्यापिका अर्चना पांडेय ने बताया कि नामांकन और बच्चों के ठहराव को बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की रैलियां निकाली जाती है, जिससे अभिभावकों को जागरूक किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...