बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- राष्ट्र चेतना मिशन ने सिख पंथ के नवम गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान वर्ष एवं दशम गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों के बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 11 दिवसीय विशेष अभियान के तहत सोमवार को नगर के नेशन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 2 घंटे की एनिमेशन फ़िल्म "चार साहिबजादे" एलईडी स्क्रीन पर बच्चों को दिखाई गई। साथ ही गुरु तेग़ बहादुर के बलिदान से सम्बन्धित पुस्तक सभी बच्चों को वितरित की गई। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने खालसा पंथ के 10 गुरुओं के योगदान और असंख्य वीर योद्धाओं के बलिदान का वर्णन किया। राष्ट्र चेतना मिशन एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम में गुरुद्वारा औरंगाबाद के मुख्य ग्रंथी सरदार सुरजीत सिंह, सिख समाज औरंगाबाद के प्रधान सरदार गुरमेज सिंह...