छात्रों ने घर घर जाकर चलाया मतदाता जागरूक अभियान
रुडकी, जुलाई 17 -- धनौरी, संवाददाता। धनौरी पीजी कॉलेज की रोवर-रेंजर इकाई ने मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था। रोवर-रेंजर के छात्र-छात्राओं ने निकटवर्ती ग्राम में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने लोगों को यह संदेश दिया कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि एक-एक वोट राष्ट्र के विकास और सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.