गया, अप्रैल 17 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कृषि विभाग के छात्रों ने अपने पाठ्यक्रम में शामिल एग्री बिजनेस मैनेजमेंट मॉड्यूल के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादों के विपणन के लिए अभिनव एवं व्यावहारिक रणनीतियों का प्रस्तुतीकरण किया। सीयूएसबी की वाणिज्य व व्यवसाय अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में छात्रों ने विकसित रचनात्मक और व्यवहारिक विपणन तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। कृषि विभागाध्यक्ष प्रो. अवनीश प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और वास्तविक परिस्थितियों की समझ को विकसित करने में अत्यंत सहायक होती हैं। डॉ. राजनारायणन एस. ने कृषि उत्पादों के विपणन, विशेषकर ग्रामीण बाजारों में आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्रों को नवाचारी समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.