समस्तीपुर, मार्च 31 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के हरपुर बोचहा पंचायत में छात्र छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में सर्वाधिक उत्तीर्णता प्राप्त कर अपने स्कूल, शिक्षण संस्थान, माता-पिता एवं अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इसे लेकर मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य नसीम आलम की अध्यक्षता में उनके दरबाजे पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी एवं उपप्रमुख रामलखन साह उपस्थित थे। पंचायत के 13 छात्रों को प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी ने नोटबुक, कलम क़े साथ मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। प्रमुख ने छात्रों से आगे की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा उत्साहवर्द्धन किया। प्रमुख ने कहा कि गर्व की बात है कि हरपुर बोचहा पंचायत क़े छात्रों ने कड़ी मेहनत व लगन से...