छात्रों ने क्लस्टरिंग सिस्टम के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
दुमका, मई 16 -- दुमका, प्रतिनिधि।झारखंड सरकार की ओर से उच्च शिक्षा व्यवस्था में प्रस्तावित पुनर्गठन और क्लस्टरिंग सिस्टम के विरोध में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का आक्रोश अब तेज होने लगा है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. अब्दुस सत्तार के माध्यम से कुलाधिपति सह राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर इस नई व्यवस्था को राज्य की शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र बताया। नई शिक्षा नीति के विपरीत है क्लस्टरिंग छात्रों ने कहा कि सरकार की नई नीति के तहत विश्वविद्यालय और अंगीभूत महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों का पुनर्गठन किया जाएगा। बताया है कि क्लस्टरिंग सिस्टम लागू कर किसी कॉलेज को केवल विज्ञान, किसी को कला और किसी को वाणिज्य संकाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.