छात्रों ने कैनवस पर उकेरी देशभक्ति की तस्वीर
लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केंद्र की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राजधानी के विभिन्न विद्यालयों के उत्साही छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन आंचलिक विज्ञान केंद्र, लखनऊ के निदेशक प्रभारी स्वरूप मंडल ने किया।कार्यशाला के दौरान छात्रों ने हर घर तिरंगा विषय को केंद्र में रखते हुए अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों की कलाकृतियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के 2 छात्र, लखनऊ पब्लिक स्कूल के 2 छात्र और केंद्रीय विद्यालय अलीगंज के 1 छात्र शामिल थे। यह भी पढ़ें- जीडी कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता 120 एनसीसी कैडेट्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.