प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, स्नातक एवं परास्नातक की सीटों में कटौती के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने कुलपति का पुतला लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध को रोकने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन में आशुतोष मौर्य, प्रियांशु विद्रोही, अभिषेक चौधरी, आयुष महात्मा, इष्टदेव, रोशन, अंश और विकास सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...