छात्रों ने कुलपति कार्यालय घेरा, जमकर नारेबाजी की
अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक की सम सेमेस्टर की परीक्षा में माइनस मार्किंग प्रणाली के विरोध में विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। विद्यार्थियों ने हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर गैलरी में धरना-प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। आन्दोलित छात्रों ने कुलसचिव डॉ. बिजेन्द्र सिंह को संबोधित कुलसचिव विनय कुमार सिंह और कुलानुशासक प्रो. एसएस मिश्र को ज्ञापन सौंपा तथा नई व्यवस्था को खत्म करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के नेतृत्व में छात्रों ने गुरूवार को आन्दोलन किया। आन्दोलित छात्रों का कहना था कि अवध विवि में स्नातक एवं परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की सूचना से विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.