कानपुर, दिसम्बर 19 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में बीएससी (एग्रीकल्चर) द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी न होने से छात्रों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत हो रही है। छात्रसंघ बहाली मोर्चा की अगुवाई में छात्रों ने विवि के कुलपति से तीन दिन में परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है। बिना परिणाम छात्र पोर्टल पर अपना डेटा अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनकी छात्रवृत्ति फंस सकती है। छात्रवृत्ति न आने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए अगले सेमेस्टर की फीस जमा करना मुश्किल होगा। इस मौके पर अभिजीत राय, अनस साहू, आर्यन ठाकुर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.