बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। किसानी पीजी कॉलेज में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संसद में 'आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। युवा संसद की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने किया। युवा संसद का शुभारंभ सरस्वती पूजन व दीप जलाकर किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. जेपी शुक्ल, कम्प्यूटर एप्लिकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत राव हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज संतकबीरनगर, डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि, पंडित महादेव शुक्ला कृषक पीजी कॉलेज गौर, डॉ. राजीव प्रताप सिंह अंबिका प्रताप नारायण पीजी कॉलेज रहे। विद्वानों और निर्णायक मंडल का बैज अलंकरण व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत हुआ। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी प्रो. रघुवंश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.