रांची, अप्रैल 22 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरू गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल से संचालित प्रोजेक्ट मैत्री के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को विद्यार्थियों ने ग्राम फेटा का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने खेतों का दौरा कर आधुनिक कृषि पद्धतियों को जाना। विशेष रूप से उन्होंने ड्रिप सिंचाई प्रणाली देखी और उसमें भाग लेकर जल संरक्षण के महत्व को समझा। यह गतिविधि विद्यार्थियों में कौशल बोध विकसित करने और उन्हें अनुभवात्मक अधिगम से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल रही। प्राचार्या शालिनी विजय ने कहा कि अगर देखा जाए तो ग्रामीण परिवेश का सही परिदृश्य फेटा गांव में देखने को मिलता है। यहां बच्चे आकर खेती की कला अपनी आंखों से देखते हैं। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने पेश किए मॉडल विद्यालय परिवार ने ग्राम फेटा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.