छात्रों ने किया प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षामंत्री का मांगा इस्तीफा
चंदौली, जुलाई 25 -- पीडीडीयू नगर वरिष्ठ संवाददाता। नीट पेपर लीक और धांधली के विरोध में दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन की आंच जिले तक पहुंच गई है। शुक्रवार को छात्र मुखर हो गए और सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों, युवाओं ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा और सरकार विरोधी नारे लगाए। पीडीडीयू नगर और चकिया में जुलूस निकालकर विरोध जताया। वहीं चहनियां में जुलूस निकालने की सूचना पर पुलिस तैनात रही। जबकि सकलडीहा में दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का जगह-जगह पोस्टर लगाया गया है। देश और प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चंदौली के छात्रों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेता अंकित यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा अलीनगर के सकलडीहा मोड़ पर एकत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.