कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के एमए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने औद्योगिक भ्रमण किया। वे पनकी स्थित पैकेजिंग ब्रॉस प्रा. लि. का भ्रमण किया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया। ईकाई के निदेशक सान्या भाटिया एवं प्रियांश भाटिया नेपैकेजिंग उद्योग की मशीनरी, रॉ मैटेरियल, निर्माण प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मंजूलता द्विवेदी, प्रो. जया मिश्रा, प्रो. उमेश यादव, तृप्ति भूषण आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...