छात्रों ने किया कॉलेज का शैक्षणिक परिभ्रमण
मुंगेर, मार्च 27 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर कटियारी के छात्र-छात्राओं को आरडीबी कॉलेज, संग्रामपुर का शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर का अवलोकन किया और वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों एवं वातावरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इस ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम से बच्चे काफी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को अन्य शिक्षण संस्थानों की अच्छी बातों को सीखने और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर मिलता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.