बिजनौर, अप्रैल 11 -- बिजनौर। विवेक विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के छात्रों ने लखनऊ स्थित भारत के एकमात्र केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण किया। वहां के वैज्ञानिकों द्वारा छात्रों की जिज्ञासा को शांत किया। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव यादव ने अनुसंधान में चल रहे कार्य तथा नई औषधि प्रणाली से छात्रों को अवगत कराया। विवेक विवि के फैकल्टी मेम्बर्स डॉ. रिजवान अहमद (ट्रेनिंग/प्लेसमेंट इंचार्ज), डॉ. छवि वर्मा, अभय प्रताप सिंह एवं सलोनी शर्मा के नेतृत्व में 38 छात्रों का एक दल लखनऊ ले जाया गया। विवि के चांसलर अमित गोयल ने कहा कि इस विजिट का उद्देश्य छात्रों को औषधि संस्थान की नवीनतम शोध प्रणाली से अवगत कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.