शामली, मार्च 6 -- महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल शामली के विद्यार्थियों का दूसरा शैक्षणिक भ्रमण दिल्ली में राष्ट्रपति भवन,अमृत उद्यान एवं इंडिया गेट के लिए आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों तथा उनके साथ 15 शिक्षकों का दल भी उपस्थित रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजवीर सिंह व विनोद शर्मा ने बताया कि इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्रीय धरोहरों तथा ऐतिहासिक स्मारकों के महत्व से अवगत कराना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की मुख्य इमारत का अवलोकन किया। राष्ट्रपति भवन की भव्यता और अनुशासित व्यवस्था से सभी विद्यार्थी प्रभावित हुए।विद्यार्थियों ने अमृत उद्यान का भी भ्रमण किया जि...