रिषिकेष, दिसम्बर 23 -- लेखक गांव में मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ के जरिए राष्ट्रवादी विचारों का प्रदर्शन किया। मंगलवार को थानो स्थित लेखक गांव में अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशती पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन बच्चों को सही संस्कार, दिशा और विचार प्रदान करते हैं तथा उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज इन बच्चों की वाणी में अटल जी की वही संवेदनशीलता, राष्ट्रप्रेम और सृजनशीलता झलक रही है। अटल बिहारी वाजपेयी का मानना था कि कविता केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा...