छात्रों ने कविता, भाषण और चित्रों में बयां की विभाजन की विभीषिका
फतेहपुर, अगस्त 14 -- फतेहपुर। देश के विभाजन की त्रासदी, मानव विस्थापन और पलायन के दर्द को विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और चित्रों के जरिए जीवंत कर दिया। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड से संचालित शहर के महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने 14 अगस्त 1947 के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले और विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों की पीड़ा को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामने रखा। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं में सीनियर वर्ग में आयोजित कविता वाचन प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा राजमिता त्रिपाठी प्रथम, कक्षा नौ की इप्सिता पाल द्वितीय और कक्षा 12 की अक्षिता शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- विभाजन की विभीषिका को कभी नहीं भूलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.