नोएडा, अप्रैल 24 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स एंड डिजाइन द्वारा दो दिवसीय कलाश्री सम्मान एवं आर्ट टॉक का आयोजन किया गया। समारोह में 25 कलाकार और आर्ट शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जिन्हें कला और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। आर्ट टॉक में 25 स्कूलों के 300 छात्रों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...