बलरामपुर, मार्च 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल देवरिया मुबारकपुर के छात्रों ने ऐतिहासिक मंदिर पृथ्वीनाथ, झाली धाम व महाराजगंज में स्थापित चारों धाम मंदिर का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के बाद छात्रों से क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न प्रश्नों की जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक अरुण यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर के छात्रों को एकदिवसीय भ्रमण गोंडा जिले के विश्व प्रसिद्ध मंदिर पृथ्वी नाथ व झाली धाम के ऐतिहासिकता से रूबरू कराया गया। छात्रों को महाभारत कालीन स्थापित पृथ्वी नाथ मंदिर का भ्रमण कराया गया। बच्चे मंदिर एवं विशाल शिवलिंग को देखकर हतप्रभ रहे। उसके बाद झाली धाम मंदिर पहुंचकर छात्रों ने सरोवर एवं प्राचीन मंदिर का दर्शन किया। मंदिर के ऐतिहा...