जौनपुर, अप्रैल 26 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे डीपीटी और टीडी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में टीकाकरण कैंप लगाया गया। जिसमें कक्षा एक और कक्षा पांच के छात्रों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। इसमें स्कूल के शिक्षक सुभाष चन्द्र श्रीवास्व, संदीप यादव, गायत्री जायसवाल समेत शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा। टीकाकरण टीम में एएनएम तमन्ना और आशा कालिंदी पाठक रहीं। यह भी पढ़ें- 'दो टीके जिंदगी के' अभियान शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...