आगरा, मार्च 27 -- ईशान कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए एवं बीबीए छात्रों ने नोएडा स्थित पार्ले जी में औद्योगिक भ्रमण किया। छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और संचालन प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। यह पहल चेयरमैन ऑफ गवर्निंग कांउसिल सीए संजय अग्रवाल के नेतृत्व से प्रेरित रही। ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल व डीन अकादमिक्स डीआर बंसल के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। मार्गदर्शन एवं सहयोग अनुराग वर्मा, शिवांगी अग्रवाल, डॉ. पल्लवी गोयल व डॉ. फाइज अली शाह ने किया। सभी प्रतिभागियों के लिए यह अनुभव अत्यंत उपयोगी व सार्थक बना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.