छात्रों ने इंडक्शन प्रोग्राम में समझा पाठ्यक्रम
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग की ओर से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम के नवप्रवेशित छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा भट्ट ने विवि की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा की अवधारणा से परिचित कराया। डॉ. कल्पना अग्निहोत्री ने पाठ्यक्रम की संरचना, क्रेडिट प्रणाली, अकादमिक गतिविधियों, विद्यालय इंटर्नशिप, आंतरिक एवं बाह्य मूल्यांकन, पुस्तकालय, आईसीटी सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. प्रियंका मौर्य, डॉ. अनुपमा यादव, डा. स्नेह पाण्डेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नवप्रवेशित छात्रों ने होटल का भ्रमण कर जानीं खासियतें यह भी पढ़ें- दशकों से व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण की भावना वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.