देवरिया, अप्रैल 23 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आर एल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आर्ट, क्राफ्ट व स्केचिंग के माध्यम से आकर्षक मॉडल और चित्र बनाकर पृथ्वी बचाने का संदेश दिया।छात्रों ने अपने मॉडल के जरिए संदेश दिया कि समय रहते सचेत होने पर भविष्य को सुरक्षित और हरित बनाया जा सकता है। डायरेक्टर संदीप कुमार श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य संजय पांडेय ने प्रत्येक छात्र को एक-एक पौधा भेंट किया। साथ ही बच्चों को पौधों की देखभाल, जल संरक्षण के महत्व व पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- हरियाली, पर्यावरण जागरुकता से बचेगी पृथ्वी यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर चलाया जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.