छात्रों ने आरएसए के छात्र नेता के जेल से निकलने पर किया स्वागत
छपरा, जून 17 -- छपरा, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति पर मोबिल फेंकने के मामले में गिरफ्तार आरएसए के सिवान प्रभारी विशाल सिंह राजपूत और गोपालगंज प्रभारी सुनील सिंह को बुधवार को छपरा न्यायालय से जमानत मिल गई। मंडल कारा से निकलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों छात्र नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और नारेबाजी की। दोनों नेताओं ने कहा कि यह न्याय की जीत है। छात्र हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उनका कहना था कि यदि छात्रों को समय पर अंकपत्र, डिग्री और नियमित शैक्षणिक सत्र सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष करना पड़े, तो वे इसके लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.