मैनपुरी, फरवरी 24 -- महादेवी महाविद्यालय में एनएसस द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को शिविर के तीसरे दिन संक्रामक रोगों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने ग्राम सकतपुर व नगलाबरी में जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने स्वच्छता का महत्व, संक्रामक रोगों से बचाव, व्यक्तिगत साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल के उपयोग व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। बताया कि नियमित हाथ धोना, साफ-सफाई बनाए रखना व संतुलित आहार लेना बीमारियों से बचाव में सहायक होता है। महाविद्यालय के सचिव डा. सुनील यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.