गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- गाजियाबाद। एडवांस्ड लेवल टेलीकॉम ट्रेनिंग सेंटर में विद्यार्थियों को 6-जी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें अलग अलग प्रदेश के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जानकारी दी जा रही है। दो महीने में एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला भ्रमण राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वायनाड (केरल) के 60 विद्यार्थियों को कराया गया। इसमें सैटेलाइट प्रभाग प्रमुख आशीष तायल ने छात्रों को 6जी तकनीक और सैटेलाइट कम्युनिकेशन की रणनीतिक भूमिका के बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...