फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- पलवल, सरसमल। डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों से दस्तावेज जल्द पूरे करने की अपील की गई है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि कई आवेदन अधूरे दस्तावेजों के कारण लंबित हैं। उन्होंने बताया कि 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर के पात्र विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं, लेकिन जरूरी कागजात पूरे न होने से प्रक्रिया अटकी हुई है। ऐसे सभी विद्यार्थी 12 अप्रैल तक अपने दस्तावेज पूरा कर लें, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...