रामपुर, जनवरी 17 -- शुक्रवार को राजकीय मॉडल इंटर कालेज मोती नगर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सीएचसी से विद्यालय पहुंची ब्लाक कोऑर्डिनेटर रेनू द्वारा स्वास्थ्य शिविर के दौरान छात्र छात्राओं को किशोर शारीरिक परिवर्तन यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सलाह, असंक्रामक बिमारियों से बचने को लेकर परामर्श दिया गया। इसके अलावा नैतिक सम्बन्धी मॉर्ग दर्शन, चोट एवं हिंसा से बचाव के उपाय बताए गये। साथ ही सामान्य स्वास्थ्य सलाह और पोषण सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद असलम, ब्लाक कोऑर्डिनेटर रेणु शर्मा के साथ विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.