अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- चौखुटिया,गणेश जोशी। गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता अभिन्यास कार्यक्रम हुआ। इसमें उत्तराखंड के सफल उद्यमियों ने छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के टिप्स दिए। उद्यमी महेंद्र सिंह, दीपक सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को सफल उद्यम के गुण बताए और आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन नोडडल अधिकारी डॉ. सविता पांडे ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...